Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ के हालात,रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खोले गए, हसदेव बैराज ओवर फ्लो, जानें रायपुर के मौसम का हाल

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ के हालात,रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खोले गए, हसदेव बैराज ओवर फ्लो, जानें रायपुर के मौसम का हाल
X

Chhattisgarh Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार 22 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ में लगातार बारिश से केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए।

रायगढ़ बेलदुला रपटा पुल पर पानी चढ़ने लगा है। कोरबा में हसदेव बैराज का गेट खोल दिए गए हैं। जिससे महानदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम का अलर्ट पर रखा है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

Chhattisgarh Weather News: रायपुर का मौसम

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में 348.5 मिमी (13.7 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 444.6 मिमी (17.5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire