Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chhattisgarh ED Raid: राजनांदगांव में ED की दबिश, नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर जांच

Chhattisgarh ED Raid: राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।

Chhattisgarh ED Raid: राजनांदगांव में ED की दबिश, नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर जांच
X

Chhattisgarh ED Raid: राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की। इनमें सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान और कामठी लाइन स्थित भंसाली किराए भंडार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचे और इसके बाद संबंधित परिसरों में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित ठिकानों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई डीएमएफ से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसी की ओर से कार्रवाई के कारण या जांच के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि नाहटा और भंसाली से जुड़े इन ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ईडी की टीम कार्रवाई कर चुकी है। वर्तमान कार्रवाई को लेकर शहर में सुबह से ही चर्चा का माहौल है। फिलहाल तीनों स्थानों पर जांच जारी है। ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही छापेमारी की वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire