Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास पेश करेंगे प्रस्ताव, प्रश्नकाल शुरु देखें लाइव

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास पेश करेंगे प्रस्ताव, प्रश्नकाल शुरु देखें लाइव
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन आज (शुक्रवार) साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी बात रखेंगे। राज्य गठन के बाद यह विधानसभा में किसी सरकार के खिलाफ लाया गया 10वां अविश्वास प्रस्ताव है।

इस बार कांग्रेस नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कई प्रशासनिक मामलों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

वहीं भाजपा सरकार अपनी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों का पक्ष रखेगी। विधानसभा में बीजेपी के 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 35 सदस्य हैं। 1 विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हैं। ऐसे में संख्या बल बीजेपी के पक्ष में है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire