Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CGBSE Second Main Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse...

CGBSE Second Main Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, रोल नंबर से ऐसे करें चेक
X

CGBSE Second Main Result 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट शुक्रवार, 14 अगस्त को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।

जुलाई में हुई थी परीक्षाएं

कक्षा 10वीं की अवसर परीक्षा 9 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई थी। वहीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 8 से 22 जुलाई तक चली थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई थीं।

ऐसे चेक करें CGBSE रिजल्ट

विद्यार्थी सबसे पहले cgbse.nic.in पर जाएं। होमपेज के Notice Board में जाकर 10वीं के लिए High School Results या 12वीं के लिए Senior Secondary Results लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा भरकर Submit करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

स्कोरकार्ड में ये जानकारी जांचें

रिजल्ट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/क्वालिफाइंग स्टेटस जरूर जांचें। किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित स्कूल या CGBSE अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire