Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update : राजधानी में चिपचिपी गर्मी का सितम, बादलों के बीच भी राहत नहीं, इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

CG Weather Update : राजधानी में चिपचिपी गर्मी का सितम, बादलों के बीच भी राहत नहीं, इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट
X

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बावजूद राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पिछले तीन दिनों से रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सोमवार सुबह धूप निकलने के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, जबकि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 4-4 सेंटीमीटर वर्षा दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में रिकॉर्ड की गई। वहीं कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर तथा सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में भी वर्षा दर्ज की गई।

मानसून द्रोणिका का असर जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रही मानसून द्रोणिका मध्य भारत होते हुए पूर्वोत्तर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में नमी अधिक रहने के कारण उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।

इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire