Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना,बैज बोले- एक हफ्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर होगी FIR, पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया

Raipur City News: 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना,बैज बोले- एक हफ्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर होगी FIR, पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया
X

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो गया है। दीपक बैज के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है।

बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान पत्थरबाजी के आरोप में भाजपा-कांग्रेस बवाल के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं वाली FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के सामने यह आंदोलन किया जा रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी काउंटर FIR दर्ज की जाए।




Raipur City News: बैठक में बनी मांगों पर सहमति

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता और कार्यकर्ता रातभर थाने के बाहर डटे रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई। इसमें मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन DCP दीपमाला कश्यप, ADCP आदित्य पांडे और ACP पूर्णिमा लांबा मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा शामिल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire