Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BJP: रायपुर भाजपा कार्यालय में लगेगा सहयोग केंद्र, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं, जानिए कब कौन से मंत्री रहेंगे मौजूद

BJP

BJP: रायपुर भाजपा कार्यालय में लगेगा सहयोग केंद्र, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं, जानिए कब कौन से मंत्री रहेंगे मौजूद
X

BJP: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार यानी 3 अगस्त से एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। यह केंद्र 7 अगस्त तक लगातार पांच दिनों तक संचालित होगा। इस दौरान राज्य सरकार के अलग-अलग कैबिनेट मंत्री रोजाना प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक पहल करेंगे।

दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी सुनवाई

सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित मंत्री प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही उनके निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इससे कार्यकर्ताओं और नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

पहले कराना होगा पंजीयन

सुनवाई में शामिल होने के लिए इच्छुक लोगों को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद टोकन दिया जाएगा और उसी के आधार पर क्रमवार सुनवाई की जाएगी।

जानिए किस दिन कौन मंत्री रहेंगे मौजूद

3 अगस्त: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

4 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

5 अगस्त: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

6 अगस्त: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

7 अगस्त: कृषि मंत्री रामविचार नेताम


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire