Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत में सिंचाई देखने गया युवक करंट की चपेट में आया, पानी के पंप ने ली जान

CG News : खेत में सिंचाई देखने गया युवक करंट की चपेट में आया, पानी के पंप ने ली जान
X

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में सिंचाई की व्यवस्था देखने गया एक युवक पानी के पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक गतौरी गांव का निवासी था। वह खेत में लगे पानी के पंप की स्थिति देखने गया था। इसी दौरान पंप में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पंप में करंट कैसे आया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने लोगों से खेतों में लगे बिजली उपकरणों और पानी के पंपों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने तथा विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire