Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पति-पत्नी के बीच विवाद की भी सामने आई बात; मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में जांच जारी

CG News : कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
X

CG News : मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भलौर गांव में एक महिला का शव कमरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी वजह से परिजनों ने घटना को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire