Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत में रोपा लगा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

CG News : खेत में रोपा लगा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
X

CG News : सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम जेजगी के खेत में उस समय हुआ, जब महिला धान की रोपाई का काम कर रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नवापारा निवासी 37 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर अपने खेत में धान की रोपाई करने गई थी। इसी दौरान करीब 3:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली महिला पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने महिला को बचाने का प्रयास किया और उसे खाट पर लिटाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लखनपुर ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire