Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : भैंस चराने गए ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट, वन विभाग ने किया अलर्ट

बलरामपुर के शिवपुर जंगल में भैंस चराते समय नर हाथी ने किया हमला, मौके पर ग्रामीण की मौत; इलाके में हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी दहशत

CG News : भैंस चराने गए ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट, वन विभाग ने किया अलर्ट
X

CG News : बलरामपुर। जिले में हाथियों की मौजूदगी के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में भैंस चराने गए एक ग्रामीण पर नर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण जंगल में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान सामने आए नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी झारखंड की ओर से इलाके में पहुंचा है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब चार हाथियों का दल अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग ने लोगों से जंगल और हाथी प्रभावित इलाकों में जाने से बचने, हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire