Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

CG News : तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
X

CG News : सूरजपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में तालाब में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रोज की तरह गांव के तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की भनक लगी तो ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े और बचाव अभियान शुरू किया।

ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में दोनों बच्चों की तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire