Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 15 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, आगर नदी में मिला 8 वर्षीय बालक का शव, मातम में डूबा गांव

तेज बहाव में बह गया था मासूम, घटना स्थल से 7 किमी दूर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CG News : 15 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, आगर नदी में मिला 8 वर्षीय बालक का शव, मातम में डूबा गांव
X

CG News : कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में लापता 8 वर्षीय बालक कमलेश तिलगाम का शव करीब 15 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद आगर नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमलेश अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कड़मा नदी पार करते समय वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बुधवार सुबह फिर से शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान घटना स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर कमड़ा गांव के पास आगर नदी में झाड़ियों के बीच कमलेश का शव फंसा हुआ मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुकदूर थाना पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों में बढ़े तेज बहाव के बीच प्रशासन ने लोगों, विशेषकर बच्चों को जलस्रोतों से दूर रहने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire