Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : ऐन फेरे से पहले पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम की एंट्री, बाल विवाह रुका, समझाइश के बाद परिजन माने

CG News : ऐन फेरे से पहले पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम की एंट्री, बाल विवाह रुका, समझाइश के बाद परिजन माने
X

CG News : कोरबा। जिले में एक बाल विवाह को अंतिम समय पर रोक दिया गया। घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, मंडप सज गया था और बारात भी पहुंच चुकी थी। इसी बीच सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग दूल्हा-दुल्हन का विवाह रुकवा दिया।

मामला चिमनीभठा वार्ड क्रमांक-14 का है। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय किशोर और 13 वर्षीय किशोरी एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की इच्छा को देखते हुए परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने का निर्णय लिया था। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं कि विभाग को इसकी सूचना मिल गई।

मौके पर पहुंची टीम ने दोनों परिवारों को बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। समझाइश और कानूनी कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष विवाह रोकने पर सहमत हो गए। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने घर लौट गए।

इस घटना में एक और बात सामने आई कि जिस वार्ड में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, वहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को इसकी जानकारी तक नहीं थी। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया और दोनों परिवारों को जागरूक किया। फिलहाल मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire