CG News : पहल फाउंडेशन का ‘आगाज’ 22-23 अगस्त को, 75 महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच
दुर्ग के आनंद रिजॉर्ट में दो दिवसीय प्रदर्शनी, सूट-साड़ी से लेकर हैंडक्राफ्ट और एक्सेसरीज तक होंगे आकर्षण; आयोजन से जुटी राशि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा-चिकित्सा में होगी खर्च.

CG News : दुर्ग। पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दुर्ग के आनंद रिजॉर्ट में 22 और 23 अगस्त को ‘आगाज’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। आयोजक श्वेता झंवर ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेशभर से करीब 75 महिला उद्यमी और लघु उद्योग संचालक शामिल होंगे।
प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे सूट, साड़ी, फुटवियर, हैंडक्राफ्ट, एक्सेसरीज, परफ्यूम समेत कई तरह के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा एटी जूलियस की ओर से ग्रैंड तंबोला का भी आयोजन किया जाएगा।
फाउंडेशन के मुताबिक, ‘आगाज’ जैसे आयोजनों से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा में सहयोग के लिए किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में श्वेता झंवर, प्रियंका अग्रवाल, वर्षा झंवर, सुरभि कोटक, दीपिका सोमानी, मयूरी संचेती और नेहा जैन सहित टीम जुटी हुई है।


