Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी, कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

बलरामपुर के दहेजवार में नाबालिग का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की।

CG News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी, कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव
X

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग लड़की की मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार में लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अपनी मां और दादा-दादी के साथ किराए के मकान में रहती थी। रविवार को उसने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दादा-दादी ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो नाबालिग फंदे पर लटकी नजर आई। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर नाबालिग के शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय नाबालिग की मां अपने ब्यूटी पार्लर में थी। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire