Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

CG News : पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति, करंट की चपेट में आने से हुई मौत
X

CG News : कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से पहले मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके बिजली के खंभे पर चढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा की है। मृतक की पहचान लवकुश 40 वर्ष के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर स्थित करीब 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवार के सहारे चढ़ गया। इसी दौरान वह 11 केवी हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के समय उसकी पत्नी बिंदा साहू घर पर मौजूद थीं। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि हादसे से कुछ देर पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire