Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: महासमुंद में खिड़की की ग्रिल तोड़ बाल संप्रेक्षण गृह से 8 फरार, तलाश जारी

CG News: महासमुंद में खिड़की की ग्रिल तोड़ बाल संप्रेक्षण गृह से 8 फरार, तलाश जारी
X

CG News: महासमुंद। अंबिकापुर, बिलासपुर के बाद अब महासमुन्द जिले के बरोण्डा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार को तड़के 8 अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार बालकों को चोरी, आबकारी अधिनियम, गांजा परिवहन तथा दुष्कर्म जैसे मामलों में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था।जानकारी के अनुसार पुलिस की रात्रि गश्त करीब ढाई बजे तक हुई थी, जिसके कुछ समय बाद यह घटना हुई।

CG News: जानकारी के अनुसार शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में कुल 27 अपचारी बालक रह रहे थे। इनमें से आठ बालक सोमवार तड़के लगभग तीन बजे खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। फरार बालकों में तीन महासमुंद, एक गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर, दो ओडिशा के कालाहांडी, एक बलौदाबाजार-भाटापारा तथा एक धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

CG News: घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका अर्पणा श्रीवास्तव ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया और फरार बालकों की तलाश शुरू की।

CG News: समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया और फरार बालकों की तलाश जारी है। बता दें कि, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

CG News: बता दें इससे पहले अंबिकापुर में जुलाई महीने में 13 और जून में 11 अपचारी बालक खिड़की और दरवाजे तोड़कर फरार हुए थे। वहीं जुलाई माह में बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी में बंद 4 अपचारी बंदियों ने एक सुरक्षा गार्ड की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire