Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत, दो लोग झुलसे

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत, दो लोग झुलसे
X

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। लखनपुर थाना क्षेत्र के बिनिया गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक युवक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4ः30 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गर्जना और बारिश के बीच खेत में काम कर रहे लोग संभल पाते, इससे पहले ही आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल आरगोती स्थित संगवारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 7 वर्षीय प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बच्ची अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। अचानक गिरी बिजली ने परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire