Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, एक झुलसा

बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में रोपा लगाकर लौट रहे दो ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में महिला हीराबाई धुरी की मौत हो गई, जबकि सुग्रीव धुरी झुलस गए

CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, एक झुलसा
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में खेत से रोपा लगाकर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण खेत में रोपा लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हीराबाई धुरी और सुग्रीव धुरी झुलस गए।

हादसे के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुग्रीव धुरी का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire