Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कांवड़ लेकर जा रही महिला पर एसिड अटैक, हाथ-सीना और सिर झुलसा

दुर्ग में अज्ञात हमलावर ने महिला पर फेंका एसिडनुमा पदार्थ, साथ मौजूद दो बच्चे भी झुलसे; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

CG News : कांवड़ लेकर जा रही महिला पर  एसिड अटैक, हाथ-सीना और सिर झुलसा
X

CG News : दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिडनुमा पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के हाथ, सीना, कान और सिर के हिस्से झुलस गए, जबकि उसके साथ मौजूद दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे धमधा रोड पर रवेलीडीह और अरसनारा के बीच पुरानी राइस मिल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक करंजा भिलाई निवासी करीब 32 वर्षीय मीना बाई निषाद अपने दोनों बच्चों के साथ कांवड़ में जल लेकर मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोककर एसिड जैसा पदार्थ फेंका और मौके से फरार हो गया।

हमले में मीना बाई का दाहिना हाथ, सीना, कान और सिर का हिस्सा झुलस गया। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चों पर भी पदार्थ की कुछ बूंदें पड़ने से उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, CCTV की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपराध क्रमांक 0271/26 के तहत धारा 124(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला पर फेंका गया पदार्थ वास्तव में एसिड था या कोई अन्य रासायनिक पदार्थ। इसकी पुष्टि जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire