Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार और वायरलेस सेट समेत सामान जब्त

छोटेबेठिया के मोरखण्डी जंगल में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान मिली बड़ी सफलता, बीएसएफ और जिला बल की टीम ने हथियार समेत नक्सली सामग्री की बरामद

CG News : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार और वायरलेस सेट समेत सामान जब्त
X

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखण्डी जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। संयुक्त टीम ने मौके से हथियार, वायरलेस सेट, जीपीएस और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम मोरखण्डी के जंगलों में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। जांच करने पर वहां छिपाकर रखा गया सामान बरामद हुआ। सुरक्षा के लिहाज से बीडीएस टीम को भी मौके पर बुलाया गया और पूरे इलाके की सावधानीपूर्वक जांच की गई।

सुरक्षा बलों को बरामद डंप से 4 भारमार बंदूक, 3 भारमार बंदूक के बैरल, 1 वायरलेस सेट, 3 बंडल बिजली वायर, 1 जीपीएस, 1 छोटी सोलर प्लेट और 1 चार्जर मिला है। इसके अलावा नक्सली साहित्य समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

सुरक्षा बलों ने इस बरामदगी को नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण कामयाबी बताया है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए। पुलिस के मुताबिक, इलाके में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire