Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 20 से ज्यादा हाथियों के झुंड ने घंटों रोका हाईवे, एक ग्रामीण घायल

CG News : 20 से ज्यादा हाथियों के झुंड ने घंटों रोका हाईवे, एक ग्रामीण घायल
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को जंगली हाथियों ने एक बार फिर दहशत फैला दी। एक ओर बंगुरसिया सर्किल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी ओर रायगढ़-सुंदरगढ़ मार्ग पर 20 से अधिक हाथियों का झुंड सड़क पार करता रहा, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे बंगुरसिया चौक के पास प्रकाश साव अपने दो बेटों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे प्रकाश साव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से जंगल और हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। विभाग ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire