Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रथ के पहिए के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की हथेली में फ्रैक्चर, श्रद्धालुओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

CG News : रथ के पहिए के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की हथेली में फ्रैक्चर, श्रद्धालुओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
X

CG News : जगदलपुर। बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व की रथयात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गोलबाजार के पास रथ खींचे जाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की हथेली पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसे गंभीर चोट लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रथ का पहिया महिला की हथेली के ऊपर से गुजर गया। घटना होते ही श्रद्धालुओं और रथ खींच रहे लोगों ने तुरंत रथ रोक दिया और घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों की प्राथमिक जांच में महिला की हथेली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह रही कि पहिया शरीर के अन्य हिस्से पर नहीं चढ़ा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद रथयात्रा स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन और आयोजन समिति की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के बाद रथयात्रा दोबारा शुरू कर दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire