Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बलौदाबाजार में ED-IT की संयुक्त छापेमारी, कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से जांच जारी

CG News : बलौदाबाजार में ED-IT की संयुक्त छापेमारी, कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से जांच जारी
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियों ने देर रात स्थानीय कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और उससे जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई रविवार सुबह तक जारी रही।

जानकारी के अनुसार राजकुमार सराफ पहले पीतल कारोबार से जुड़े रहे हैं, जबकि वर्तमान में वे ठेकेदारी का काम करते हैं। छापेमारी के दौरान ED और IT की टीम दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक यह हाई-प्रोफाइल कार्रवाई देर रात शुरू हुई, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। हालांकि, जांच एजेंसियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार्रवाई किस विशेष इनपुट या मामले के आधार पर की जा रही है।

फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही एजेंसियां इस कार्रवाई से जुड़े तथ्यों का खुलासा करेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire