Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, दो गिरफ्तार

धमतरी के भखारा में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा ई-रिक्शा, मवेशियों को कराया सुरक्षित रेस्क्यू; आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

CG News : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, दो गिरफ्तार
X

CG News : धमतरी। जिले में पुलिस ने मवेशियों की कथित तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 5 मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर मवेशियों को कथित तौर पर भूखे-प्यासे हालत में ई-रिक्शा में ठूंसकर भानपुर की ओर ले जाने का आरोप है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग मवेशियों को अमानवीय तरीके से वाहन में भरकर ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम इर्रा तालाब के पास घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोका। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और वाहन में मौजूद 5 मवेशियों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया गया।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire