Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : PDS चावल की कालाबाजारी पर शिकंजा, अरुण ट्रेडर्स से 130 बोरी सरकारी चावल जब्त, दुकान-गोदाम सील

CG News : PDS चावल की कालाबाजारी पर शिकंजा, अरुण ट्रेडर्स से 130 बोरी सरकारी चावल जब्त, दुकान-गोदाम सील
X

CG News : सरगुजा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण ट्रेडर्स पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान परिसर में खड़े एक ट्रक से 130 बोरी शासकीय पीडीएस चावल बरामद किए गए। मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही बताया जा रहा है कि अरुण ट्रेडर्स का संचालक गोदाम में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। अधिकारियों को आशंका है कि गोदाम के भीतर भी बड़ी मात्रा में सरकारी चावल रखा हो सकता है। इसी को देखते हुए दुकान और गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, गोदाम खोलकर वहां रखे खाद्यान्न का सत्यापन किया जाएगा। जांच के आधार पर बरामद सामग्री का मिलान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, संबंधित संचालक के खिलाफ पहले भी पीडीएस चावल की हेराफेरी के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है।

जिला प्रशासन और खाद्य विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चावल के स्रोत, वास्तविक मात्रा और इस कथित कालाबाजारी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire