Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर लौटे 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परिवार सदमे में

CG News : सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर लौटे 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परिवार सदमे में
X

CG News : दुर्ग। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

मृतक की पहचान यश कुमार डडसेना (20 वर्ष) के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसकी 12वीं बोर्ड की केमिस्ट्री विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा थी। परीक्षा देकर घर लौटने के कुछ समय बाद उसने यह कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में उसकी दादी मौजूद थीं। वहीं, पिता छत्रपाल डडसेना छोटे बेटे को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के लिए बाहर गए हुए थे और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर में पिता ने यश को मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद घर के लैंडलाइन पर संपर्क करने पर दादी ने बताया कि यश कुछ देर पहले टॉयलेट जा रहा हूं कहकर गया था।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दादी ने पहले टॉयलेट में तलाश की, लेकिन वहां वह नहीं मिला। बाद में पास के स्टोर रूम का दरवाजा खोलने पर यश फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देखकर उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। परिजनों के आने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire