Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : निर्माणाधीन नाला में गिरने से 7 साल की मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News : निर्माणाधीन नाला में गिरने से 7 साल की मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
X

CG News : कोंडागांव। जिले के नहरपारा इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की अधूरे निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, नहरपारा तालाब के सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत नाला निर्माण का कार्य पिछले करीब दो वर्षों से चल रहा है। बच्ची के घर के पीछे ही अधूरा निर्माणाधीन नाला था, जिसमें खेलते समय वह अचानक गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे हादसे ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन से हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire