Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्कूल में एक के बाद एक बेहोश हुईं 5 छात्राएं, मची अफरा-तफरी, एक की हालत गंभीर

CG News : स्कूल में एक के बाद एक बेहोश हुईं 5 छात्राएं, मची अफरा-तफरी, एक की हालत गंभीर
X

CG News : बालोद। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान एक के बाद एक पांच छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना से पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की छात्रा तिजिया यादव को अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गई। उसकी सांसें तेज चलने लगीं और वह बेचैन हो गई। इसके कुछ ही देर बाद युहाना कोमरे, लिलिमा चंद्रवंशी, भूमिका और कक्षा 9वीं की छात्रा नीतेश्वरी ने भी चक्कर, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की, जिसके बाद वे भी बेहोश हो गईं।

स्थिति गंभीर होते देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्राओं को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान युहाना चंद्रवंशी की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर कर दिया। वहीं अन्य छात्राओं की हालत में सुधार होने पर कुछ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दो छात्राओं का उपचार घर पर ही कराया गया।

कमजोरी या कुछ और? जांच के बाद होगा खुलासा

विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि कुछ छात्राएं सुबह बिना पर्याप्त भोजन किए स्कूल पहुंची थीं, जिससे कमजोरी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। दूसरी ओर, परिजनों ने दावा किया कि पिछले वर्ष भी स्कूल में इसी तरह की घटना सामने आई थी। ऐसे में घटना के वास्तविक कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में छात्राओं का उपचार जारी है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire