Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspended : अस्पताल बना दारू-मुर्गा पार्टी का अड्डा, वायरल वीडियो के बाद फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय निलंबित

सीएमएचओ ने आचरण नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई

CG Suspended : सूरजपुर। सूरजपुर जिले के लटोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कर्मचारियों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारियों द्वारा शराब और चिकन पार्टी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।



वायरल वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कुछ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कथित तौर पर शराब और चिकन पार्टी करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कपिल देव पैकरा ने मामले में फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



सीएमएचओ ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में इस प्रकार का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत पाया गया। प्रथम दृष्टया कर्मचारियों का कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

फिलहाल विभाग मामले की आगे भी जांच कर रहा है और वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire