Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, महिला दलाल और मैनेजर समेत 9 गिरफ्तार

भिलाई के जुनवानी में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, महिला दलाल और मैनेजर समेत 9 गिरफ्तार, 19 मोबाइल व नकदी जब्त।

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, महिला दलाल और मैनेजर समेत 9 गिरफ्तार
X

Sex Racket : दुर्ग। भिलाई के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने ली वेलनेस स्पा सेंटर में छापेमारी कर मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जुनवानी स्थित स्पा सेंटर में स्पा सेवाओं की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी और महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत की भूमिका सामने आई। पुलिस का आरोप है कि मैनेजर ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराता था, जबकि महिला दलाल के जरिए महिलाओं और लड़कियों से संपर्क किया जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नकद, ग्राहकों से जुड़ी जानकारी वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के जरिए कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों में तनय सोनी, हेमा सिंह उर्फ प्रीत, रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पाण्डेय शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जब्त सामग्री के आधार पर कथित गतिविधियों की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire