Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur News: रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 89 होटल-लॉज और धर्मशालाओं में छापा, सेंट्रल जोन में चलाया गया विशेष अभियान

रिपोर्टर महेश साहू

Raipur News: रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 89 होटल-लॉज और धर्मशालाओं में छापा, सेंट्रल जोन में चलाया गया विशेष अभियान
X

Raipur News: रायपुर। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर पुलिस ने सोमवार को सेंट्रल जोन के कई थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की विशेष जांच की। यह अभियान पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला की निगरानी में चलाया गया। अभियान के दौरान कोतवाली, गोलबाजार, गंज, मौदहापारा, सिविल लाइंस, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया।

89 ठहराव स्थलों का किया गया निरीक्षण

पुलिस ने कुल 81 होटल, 7 लॉज और 1 धर्मशाला सहित 89 ठहराव स्थलों की जांच की। इस दौरान वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र, होटल रजिस्टर, ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही 17 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।

होटल संचालकों को दिए जरूरी निर्देश

पुलिस ने सभी होटल और लॉज संचालकों को बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं देने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड सही तरीके से रखने, कर्मचारियों का सत्यापन कराने और सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने को कहा गया। जांच के दौरान सीसीटीवी और रजिस्टर से जुड़ी कमियां मिलने पर 9 संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए।

'समाधान' एप की भी दी जानकारी

अभियान के दौरान 68 होटल संचालकों को पुलिस के 'समाधान' एप की जानकारी दी गई। इस एप के जरिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जा सकती है। रायपुर पुलिस ने कहा कि अपराध रोकने, फरार आरोपियों की पहचान करने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire