Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, कुछ घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

सतनामी पारा कोटा में विवाद के बाद महेश धृतलहरे पर लकड़ी और ईंट से हमला, AIIMS में इलाज के दौरान मौत; सरस्वती नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा

Raipur City Crime : आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, कुछ घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा, कोटा में आपसी विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक महेश धृतलहरे की एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

हमले के बाद अस्पताल में भर्ती था युवक

जानकारी के मुताबिक, सतनामी पारा कोटा में आपसी विवाद के दौरान महेश धृतलहरे पर हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल महेश को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट जोन रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन और एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सरस्वती नगर थाना पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की।

अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय तुषार महिधर उर्फ बाउ और 25 वर्षीय सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सतनामी पारा, कोटा के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी और ईंट भी बरामद की है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

सरस्वती नगर थाने में अपराध क्रमांक 168/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire