Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : 3 दिन से लापता युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सीमेंट पाइप में छिपाने की आशंका

रावाभाठा मैदान में मिला 23 वर्षीय पवन टंडन का शव, 5 अगस्त से था लापता; FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, हत्या की आशंका पर जांच तेज

Raipur City Crime : 3 दिन से लापता युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सीमेंट पाइप में छिपाने की आशंका
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा मैदान में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पवन टंडन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पवन करीब तीन दिनों से लापता था और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पवन 5 अगस्त से लापता था। परिजन और परिचित उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने रावाभाठा मैदान में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी में युवक की हत्या कर शव को सीमेंट पाइप में छिपाए जाने की आशंका सामने आई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल खमतराई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire