Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : कटर से ताला काटकर ज्वेलर्स दुकान में घुसे चोर, 10-15 किलो चांदी-सोने के जेवर लेकर फरार

खम्हारडीह के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात वारदात, लाखों के आभूषण चोरी; पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर जांच तेज की।

Raipur City Crime : कटर से ताला काटकर ज्वेलर्स दुकान में घुसे चोर, 10-15 किलो चांदी-सोने के जेवर लेकर फरार
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने दुकान का ताला कटर मशीन से काटा और अंदर रखे लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। कटर मशीन की मदद से दुकान का ताला काटकर आरोपी अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोने के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान का मुआयना करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

फिलहाल चोरी हुए जेवरों की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए चोरों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire