Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग से परेशान दंपती ने रची हत्या की साजिश, नशीला दूध पिलाकर गला दबाने का आरोप; शव नाली में फेंका

CG Crime : युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
X

CG Crime : लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम घानाघाट में युवक शिवराज पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रामचंद्र पटेल के घर के पास नाली में मिलने के बाद चिल्फी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति-पत्नी मुकेश पटेल और मनीषा पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले आरोपी दंपती और मृतक मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे। वहां तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान मृतक और मनीषा पटेल के बीच कथित रूप से संबंध बन गए। आरोप है कि मृतक ने इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया था और गांव लौटने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर मनीषा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

परेशान होकर मनीषा ने अपने पति मुकेश को पूरी बात बताई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मृतक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धमकी और ब्लैकमेलिंग जारी रहने के बाद उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवक को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। उसके बेहोश होने के बाद गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रामचंद्र पटेल के घर के पास नाली में फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया था। चिल्फी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire