Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दिनदहाड़े 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश

CG Crime : दिनदहाड़े 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश
X

CG Crime : अंबिकापुर/सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग की उठाईगिरी से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी के पास सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग रखा था। इसी बीच एक अज्ञात बदमाश मौका पाकर बैग उठाकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध आरोपी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

बताया जा रहा है कि काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स की दुकान सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग (NH-43) से लगे हाई स्कूल के पास स्थित है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire