Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime News : शेयर मार्केट में ‘डबल मुनाफे’ का जाल, पति-पत्नी ने 2 करोड़ से की अधिक की ठगी, नया रायपुर से गिरफ्तार

CG Crime News : शेयर मार्केट में ‘डबल मुनाफे’ का जाल, पति-पत्नी ने 2 करोड़ से की अधिक की ठगी, नया रायपुर से गिरफ्तार
X

CG Crime News : जांजगीर-चांपा। शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को आखिरकार चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने खुद को शेयर ट्रेडिंग का जानकार बताकर निवेशकों का भरोसा जीता और करोड़ों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। शुरुआती दौर में कुछ रकम लौटाकर विश्वास कायम रखा, लेकिन बाद में शेष राशि हड़पकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत 24 मई को हुई, जब पीड़ित हेमदत्त केशरवानी ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफा और रकम दोगुनी करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर पीड़ित सहित कई लोगों ने चेक और RTGS के माध्यम से कुल 2.04 करोड़ रुपये आरोपियों के बैंक खातों में जमा करा दिए।

विश्वास बनाए रखने के लिए दंपति ने शुरुआत में करीब 39.99 लाख रुपये वापस किए, लेकिन बाद में बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी फरार हो गए और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे।

चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और बैंक चेकबुक जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire