Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से 2.5 लाख की चेन झपटी, मां-बेटे निकले स्नैचर, दोनों गिरफ्तार

CG Crime : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से 2.5 लाख की चेन झपटी, मां-बेटे निकले स्नैचर, दोनों गिरफ्तार
X

CG Crime : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग करने वाले मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से महिला को बातों में उलझाया और गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे सेक्टर-1, सड़क नंबर-2 निवासी उमा देवी (70) रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार एक महिला और युवक उनके पास पहुंचे। महिला ने लकड़ी से फूल तोड़ने की बात कहकर बातचीत शुरू की। जैसे ही बुजुर्ग महिला का ध्यान भटका, आरोपी महिला ने उनके गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर भट्ठी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान जी. गौतम (20) और उसकी सगी मां जे. पार्वती (48), निवासी कैंप-1 शांतिपारा, भिलाई के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करने की कार्रवाई कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire