Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : 6 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी, फोरेंसिक जांच शुरू

CG Crime : 6 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी, फोरेंसिक जांच शुरू
X

CG Crime : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता महिला का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने 1 अगस्त 2026 को थाना भोरमदेव में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी चैती बाई बैगा (28 वर्ष) 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।

तलाश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को महिला के घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल-झाड़ियों के बीच एक सेन्हा पेड़ की डाल पर उसकी साड़ी का एक सिरा बंधा मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान पेड़ के नीचे और आसपास अलग-अलग स्थानों पर मानव खोपड़ी, पसलियां और पैरों की हड्डियां बिखरी हुई मिलीं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों ने अलग-अलग स्थानों पर घसीटकर क्षत-विक्षत कर दिया।

परिजनों ने चूड़ियों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर महिला की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और सभी मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कवर्धा भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire