Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार

कोण्डागांव के केंवटी जंगल में पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपियों से ₹7,100 नकद, 5 मोबाइल और 6 दोपहिया समेत ₹2.01 लाख की सामग्री जब्त।

CG Crime : जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार
X

CG Crime : कोण्डागांव। कोण्डागांव पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही जुए की महफिल का पर्दाफाश किया है। थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में दबिश देकर 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस को 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि केंवटी के जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सातों आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7,100 नकद, ताश की 52 पत्तियां, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.01 लाख बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम पटेल (33), विष्णु दास सोनी (27), महेश मरकाम (27), मंगतराम कोर्राम (26), अर्जुन बघेल (26), विकास ठाकुर (36) और कमलेश सोनी (28) शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire