Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, सोना-चांदी से भरा बैग लेकर बदमाश हुए फरार

नए एसपी के पदभार संभालते ही बड़ी वारदात, सुनसान सड़क पर व्यापारी को रोककर दी जान से मारने की धमकी

CG Crime : दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, सोना-चांदी से भरा बैग लेकर बदमाश हुए फरार
X

CG Crime : बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के कुछ ही समय बाद दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी व्यापारी को बंदूक दिखाकर सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बलराम सोनी रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 9ः30 बजे ग्राम तरेंगा से अपनी ज्वेलरी दुकान के लिए ग्राम रोहरा जा रहे थे। वह अकेले मोटरसाइकिल से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते में सामने से दो बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उनकी बाइक रुकवा दी।

पीड़ित के अनुसार, एक बदमाश ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी और उनके हाथ में मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित व्यापारी के पास लूटे गए जेवरों के संबंध में तत्काल कोई बिल या दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पुलिस आभूषणों की वैधता और उनकी मात्रा की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire