Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव में वारदात, धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की आशंका; घटना के बाद बड़ा बेटा फरार

CG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी
X

CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से पति-पत्नी के शव बोरे में लिपटे हुए बरामद किए गए हैं। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, मृत दंपती अपने बड़े बेटे के साथ ग्राम सपड़ा में रहते थे। आरोप है कि हत्या के बाद शवों को बोरे में लपेट दिया गया और घर के दरवाजे पर ताला लगाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद से मृत दंपती का बड़ा बेटा भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, छोटे बेटे के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire