Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : चेकिंग देख भागने लगा बोलेरो सवार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 88.4 किलो गांजा जब्त

प्रेमनगर पुलिस ने ब्रम्हपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, जब्त गांजे की कीमत 44 लाख रुपये से अधिक; बोलेरो वाहन भी पुलिस ने किया जब्त.

CG Crime : चेकिंग देख भागने लगा बोलेरो सवार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 88.4 किलो गांजा जब्त
X

CG Crime : सूरजपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। प्रेमनगर पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो नजर आई। पुलिस टीम को देखते ही चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा कर ब्रम्हपुर के पास बोलेरो को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने गांजा समेत तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाकर बचरापोड़ी की तरफ ले जाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire