Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : घर से 4 लाख की चोरी का पर्दाफाश, मां-बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, गोल्ड लोन से खुली पोल

CG Crime : घर से 4 लाख की चोरी का पर्दाफाश, मां-बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, गोल्ड लोन से खुली पोल
X

CG Crime : बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के अंत में हुई करीब 4 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के सोने-चांदी के जेवर बैंक में गिरवी रखकर 3.80 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को बचवार निवासी अर्पण कुमार उरांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर से शाम के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 3 हजार रुपये नकद और दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई थी।

मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान थाना गांधीनगर (अंबिकापुर) के एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार पन्ना से पूछताछ में शंकरगढ़ चोरी का खुलासा हुआ। उसने अपने साथी आकाश गाईन के साथ चोरी करना स्वीकार किया था।

पुलिस ने फरार आरोपी आकाश गाईन को अंबिकापुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के सोने-चांदी के जेवर उसकी मां नीलिमा गाईन के माध्यम से मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखे गए थे, जहां से 3.80 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इस रकम का एक हिस्सा आरोपी की बहन मंजुषा पन्ना के खाते में भी भेजा गया था।

जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आकाश गाईन (23), नीलिमा गाईन (38) और मंजुषा पन्ना (31) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire