Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Breaking : पुलिस मुख्यालय का प्रशासनिक आदेश, कई वाहिनियों और एसटीएफ में अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए

CG Breaking : पुलिस मुख्यालय का प्रशासनिक आदेश, कई वाहिनियों और एसटीएफ में अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए
X

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर ने राज्य शासन के निर्देशों के बाद अतिरिक्त प्रभार को लेकर नया आदेश जारी किया है। नए सेनानी और पुलिस अधीक्षक की नियमित पदस्थापना होने तक कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, श्वेता राजमणि के स्थानांतरण के बाद प्रथम वाहिनी भिलाई के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार गायत्री सिंह को सौंपा गया है।

वहीं शंकरलाल चंदेल को पंचम वाहिनी जगदलपुर, पंद्रहवीं वाहिनी बीजापुर और उन्नीसवीं वाहिनी करनपुर (जगदलपुर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार आकाश कुमार शुक्ला को सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था संबंधित पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।





Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire