Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : बाजार में पलटा बेकाबू ट्रैक्टर, दो लोगों की मौत, बिना नंबर वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार

CG Accident : बाजार में पलटा बेकाबू ट्रैक्टर, दो लोगों की मौत, बिना नंबर वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार
X

CG Accident : बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान एक भीषण ट्रैक्टर हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्राम मेड़पार बाजार के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे मोतीलाल जायसवाल के खेत के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के चलाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर के इंजन और ट्रॉली को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में वाहन को लापरवाही और तेज गति से चलाने के प्रमाण मिलने पर चालक चन्द्रशेखर पटेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दो लोगों की मौत का कारण बनने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire