Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : सेंट्रल एवेन्यू पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

CG Accident : सेंट्रल एवेन्यू पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत
X

CG Accident : दुर्ग। भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू सड़क गुरुवार तड़के एक भीषण हादसे की गवाह बनी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र में गुंडिचा मंडप के सामने सुबह करीब 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास, दोनों निवासी सेक्टर-6, भिलाई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार तेज गति से सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर दौड़ रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की बोतलें बरामद की हैं। अब यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक शराब के प्रभाव में था या नहीं। भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire