Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : कोयला लदे ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर

सूरजपुर के जरही चौक पर कोयला लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, युवक गंभीर घायल होकर अंबिकापुर रेफर।

CG Accident : कोयला लदे ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर
X

CG Accident : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भटगांव थाना क्षेत्र के जरही चौक के पास हुआ, जहां कोयला लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती बाइक से जरही चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कोयला लदे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। हादसे की खबर फैलते ही जरही चौक के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कोयला परिवहन को लेकर नाराजगी जताते हुए कुछ समय के लिए कोयला परिवहन का काम बंद करा दिया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire